
भाजपा MP किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण और इलाज
Zee News
सबसे पहले तो यह बता दें कि ब्लड कैंसर तीन प्रकार होता है. पहला होता है "ल्यूकेमिया", दूसरा- "लिम्फोमा" और तीसरा "मायलोमा" होता है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा एमी और किरण खेर (Kirron Kher) को ब्लड कैंसर (Blood Cancer) हो गया है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पातल में दाखिल कराया गया है. यह जानकारी उनके पति अनुपम खेर ने दी है. अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा कि किरण मल्टीपल मायलोमा (Multiple Myeloma) यानी एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं. वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा यकीन है कि वह पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी. उन्होंने यह भी बताया कि किरण की देखरेख में बेहतरीन डॉक्टरों की टीम लगी हुई है.More Related News
