)
भाजपा ने बिहार, हरियाणा समेत कई राज्य प्रभारियों की नियुक्ति की, अधिकांश पदाधिकारियों को बरकरार रखा
Zee News
BJP State in-charges: पार्टी ने अधिकांश राज्यों के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है. राज्य प्रभारी राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व के बीच कड़ी के रूप में काम करता है.
BJP State in-charges: भाजपा ने शुक्रवार को राज्यों के लिए अपने प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए, जिसमें अधिकांश स्थानों पर मौजूदा पदाधिकारियों को बरकरार रखा गया. राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ और राधा मोहन दास अग्रवाल क्रमशः बिहार, जम्मू और कश्मीर और कर्नाटक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे, जबकि प्रकाश जावड़ेकर और सतीश पूनिया, केरल और हरियाणा के प्रभारी होंगे. Bharatiya Janata Party appoints State in-charge and Co-in charge for various States
— ANI (@ANI)
More Related News
