)
भाजपा को जल्द मिल सकता है नया कार्यकारी अध्यक्ष! अगस्त के आखिरी तक हो सकती है जेपी नड्डा की छुट्टी
Zee News
पीएम मोदी ने संसद परिसर में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष के साथ मीटिंग की थी. 2 घंटे तक चली इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह के साथ अलग से चर्चा की.
नई दिल्ली: केंद्र की भाजपा सरकार को अगस्त के अंत तक नए कार्यकारी अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है. जेपी नड्डा के कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी के अगले नेतृत्व को लेकर अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में ही समाप्त हो गया था, हालांकि बीते साल भाजपा की एक कार्यकारिणी बैठक में पास किए गए एक प्रस्ताव के मुताबिक नड्डा नया प्रमुख चुने जाने तक इस पद पर बने रहेंगे.
More Related News
