
भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया, जानें कौन हैं
Zee News
राहुल नार्वेकर को 164 मत मिले, जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के प्रत्याशी राजन साल्वी को 107 वोट हासिल हुए. इस तरह राहुल नार्वेकर को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया.
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया. नार्वेकर को 164 मत मिले, जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के प्रत्याशी राजन साल्वी को 107 वोट हासिल हुए.
अब होगा फ्लोर टेस्ट महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र रविवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को सोमवार को 288 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत का सामना करना होगा. आपको बता दें कि इससे पहले शिवसेना का विधानभवन का कार्यालय बंद कर दिया गया है. दरअसल शिवसेना के दो गुट शिवसेना पर दावा कर रहे है. इसके चलते कार्यालय बंद किया गया है.
