
भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी के पास है इतनी है संपत्ति, एफिडेविट से हुआ खुलासा
Zee News
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आगामी भवानीपुर उप-चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से मैदान में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी की प्रिंयका टिबरेवाल से है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधान सभा उपचुनाव (West Bengal Bypolls) की रणभेरी बज चुकी है. सूबे की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भवानीपुर से अपनी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का परचम लहराने के लिए मैदान में उतरने जा रही हैं. वहीं बीजेपी (BJP) ने उनको कड़ी टक्कर देने की तैयारी की है. इसी सिलसिले में बीजेपी ने मशहूर एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल को चुनावी मैदान में उतारा है. ममता बनर्जी 30 सितंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिये पूरी तरह आश्वस्त दिख रही हैं. उन्होंने अपना भवानीपुर से पर्चा भी दाखिल कर दिया है. वहीं बीजेपी नेता भी अपने अपना दावा मजबूत करने में जुटे हैं. इस बीच चुनाव आयोग (EC) को दिये गये हलफनामे के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी के पास करीब 69,255 रुपये कैश होने की जानकारी दी गई थी. दरअसल नंदीग्राम विधानसभा चुनाव से पहले ये एफिडेबिट दाखिल हुआ था. तब उन्होंने बैंक अकाउंट में करीब 12 लाख, 2 हजार 356 रुपये जमा दिखाए थे. सीएम के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) के रूप में 18,490 रुपये का निवेश है. वहीं ज्वैलरी की बात करें तो उनके पास मात्र 9 ग्राम की ज्वैलरी है.More Related News
