
भगोड़े Mehul Choksi की जल्द होगी भारत वापसी, सरकार ने जताई इस बात की उम्मीद
Zee News
भारत सरकार को विश्वास है कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा.
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार को विश्वास है कि वह जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा. भारत सरकार (Indian Govt) की कानूनी टीम डोमिनिका (Dominica) में चल रहे घटनाक्रम को करीब से फॉलो कर रही है. भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2018 से जुलाई 2019 के बीच कुल 148 भारतीय नागरिकों को यूके (UK) से डिपोर्ट किया गया था. इन लोगों को ब्रिटेन में अवैध प्रवेश के आधार पर निर्वासित किया गया था. इसके अलावा यूके के आव्रजन अधिकारियों/गृह कार्यालय (UK immigration authorities/ Home Office) ने 1574 से अधिक अतिरिक्त भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार (HCI) से आपातकालीन यात्रा दस्तावेज लिया है, जिन्हें कोरोना प्रतिबंध सामान्य होने के बाद अवैध प्रवेश/स्थिति के आधार पर निर्वासित कर दिया जाएगा. सरकारी सूत्रों का कहना है कि हम जुलाई 2020 से अब तक के निर्वासन के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.More Related News
