
'भगवान गणेश एक मिथक हैं', CPM नेता शमसीर के बयान पर बवाल, पार्टी बोली-माफी मांगने की जरूरत नहीं
Zee News
माकपा के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने पार्टी मुख्यालय एकेजी सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शमसीर के बयान के संबंध में किसी माफी या सुधार जारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा, 'शमसीर ने जो कहा वह पूरी तरह सही है.'
तिरुवनंतपुरम. केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर एक हिंदू देवता के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे. शमसीर के बयान को लेकर राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है. विभिन्न हिंदू संगठनों और कांग्रेस एवं भाजपा जैसे राजनीतिक दलों द्वारा आलोचना और शमसीर से माफी मांगने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष पद से उनके इस्तीफे की मांग के बीच माकपा ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने (शमसीर) कोई गलती नहीं की.
More Related News
