
"भगदड़ में मर रहे लोग, तालिबान करते हैं फायरिंग", काबुल से लौटे नवीन ने सुनाई रोंगटे खड़ी करने वाली कहानी
NDTV India
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के करीब एक हफ्ते बाद वहां की हकीकत धीरे-धीरे सामने आ रही है. अफगानिस्तान के हालात बेहद परेशान करने वाले हैं. काबुल (Kabul) से लौटने वाले लोगों ने रौंगटे खड़े कर देने वाला हाल बयान किया है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के करीब एक हफ्ते बाद वहां की हकीकत धीरे-धीरे सामने आ रही है. अफगानिस्तान के हालात बेहद परेशान करने वाले हैं. काबुल (Kabul) से लौटने वाले लोगों ने रौंगटे खड़े कर देने वाला हाल बयान किया है. अफगानिस्तान से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली है और अफगानिस्तान के गंभीर हालातों के बारे में बताया है. काबुल से लौटे नवीन कुमार ने कहा कि भगदड़ में लोग मर रहे हैं, तालिबान हवाई फायरिंग करते हैं.











