
भक्त 8 जून से कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, नहीं होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत
Zee News
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए 10 अप्रैल से गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी
विशांत श्रीवास्तव /वाराणसी: वाराणसी में लंबे वक्त के बाद द्वादशा ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी विश्वनाथ का दरबार भक्तों के लिए खोला जाएगा. कोरोना का कहर ककम होने के बाद मंदिर प्रशासन ने ये फैसला लिया है. इसके तहत अब भक्त 8 जून से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे. हालांकि, इस दौरान भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. खत्म हुई RTPCR रिपोर्ट की बाध्यता कोरोना के एक्टिव केस की संख्या कम होने के बाद मंदिर में आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है. हालांकि, भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश पर रोक जारी रहेगी. मंदिर प्रशासन के मुताबिक जो भी भक्त महादेव के लिए दूध और जल लेकर आएंगे, उन्हें बाहर लगे पाइप के सहारे ही ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करना होगा. इसके अलावा मंदिर में एक बार मे सिर्फ 5 भक्तों को ही प्रवेश दिया जाएगा.More Related News
