
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की जीत पर बोले CM योगी- सरकार और संगठन के टीम वर्क से मिली कामयाबी
Zee News
UP Block Pramukh Elections Result 2021: वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार और संगठन के टीम वर्क से लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी जीत मिली है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली जीत मरकज़ी और रियासती हुकूमतों की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने का नतीजा है. शनिवार को भाजपा प्रदेश दफ्तर पर प्रेस कांफ्रेंस में वज़ीरे आला ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 75 में से दो सीटें सहयोगी अपना दल (एस) को दी थी. 73 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था. भाजपा ने 73 में से 66 सीटों पर चुनाव जीता, सहयोगी दल ने एक सीट पर चुनाव जीता. इस तरह भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 67 सीटों पर चुनाव जीता था. क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 सीटों पर चुनाव लड़ा. 14 सीटें सहयोगी दलों को दी गई जबकि 76 सीटों पर पार्टी के ही एक से ज्यादा कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की वजह से वहां पार्टी ने ऑफिशियल उम्मीदवार घोषित नहीं किए.More Related News
