
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 14 साल की नाबालिग ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक
Zee News
मनचले की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग छात्रा ने तंग आकर खुद को आग के हवाले कर दिया. उसकी हालत नाजुक है.
रविन्द्र/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में एक मनचले की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 14 साल की नाबालिग छात्रा द्वारा आग लगाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया. नाबालिग लड़की को जली अवस्था में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. नाबालिग को दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है. अस्पताल में लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही है. यहां का है पूरा मामला ये मामला जिले के सुमेरपुर थाने के एक गांव का है. यहां की रहने वाली 14 साल की लड़की जो क्लास 9वीं में पढ़ती है, उसी गांव का ही एक नाबालिग लड़का, जो खुद भी क्लास 9 में पढ़ता है, बार-बार लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था. उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था. इस धमकी से परेशान होकर मंगलवार को नाबालिग छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है.More Related News
