)
ब्रह्मोस से लैस होकर अजेय सूरमा बनेगी सबमरीन, हिंद महासागर में दुश्मन को पानी पिला देगा भारत!
Zee News
P 75 India Submarines with Brhamos: भारत की ब्रह्मोस मिसाइल अब नौसेना की P-75I प्रोजेक्ट की पनडुब्बियों में शामिल होगी. ब्रह्मोस-ER सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 800 किमी रेंज रखती है. ये सामान्य ब्रह्मोस से दोगुनी रेंज रखती है. इस कदम से भारत की समुद्री ताकत को हिंद महासागर में मजबूती मिलेगी. यह मिसाइल 2.8 मैक स्पीड के साथ नेविगेशन सिस्टम के साथ दुश्मन के ठिकानों पर गहरा हमला कर सकती है.
P 75 India Submarines with Brhamos: भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान जैसे देश खौफ खाते हैं. पाक जैसा दुश्मन भी इस मिसाइल की ताकत का मुरीद है, यही कारण है कि उन्होंने भारत से ही मजाक-मजाक में ये मिसाइल मांग ली थी. बहरहाल, अब भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल नौसेना की नई पनडुब्बियों 'प्रोजेक्ट 75-इंडिया' यानी P-75I में शामिल होगी. ये मिसाइल वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) के जरिए इस्तेमाल की जाएगी.
