)
ब्रह्मोस के नॉर्मल वर्जन से ही डर गया पाक, एडवांस वाली मिसाइल के आगे क्या होगा हाल!
Zee News
Brahmos Advance Missile: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखाई. अब भारत और रूस ब्रह्मोस का एडवांस वर्जन बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसका निर्माण लखनऊ के नए ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में हो सकता है. पाकिस्तान और चीन के पास इसका कोई तोड़ नहीं है.
Brahmos Advance Missile: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को ऐसी ताकत दिखाई, जिसके सामने वह 4 दिन ही टिक पाया और फिर खुद-ब-खुद घुटने टेक दिए. ऑपरेशन सफल होने के बाद ये बात भी सामने आई थी कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया था. खास बात ये है कि पाक के पास चीन के तगड़े एयर डिफेंस सिस्टम जैसे HQ-16 थे, लेकिन वह भारत के 'ब्रह्मास्त्र' को नहीं रोक पाए. अब पाकिस्तान के लिए चिंता की खबर है कि भारत और रूस मिलकर ब्रह्मोस का एडवांस वर्जन बनाने वाले हैं.
