)
ब्रह्मोस के एडवांस वर्जन की फैन हुई इंडियन आर्मी, डबल होने वाला है भारत का मिसाइल पावर!
Zee News
Brahmos NG for Indian Army :ब्रह्मोस भारत की शक्तिशाली मिसाइल है, अब इसका एडवांस वर्जन तैयार हो रहा है. इसकी रेंज 290 किमी और गति 3,400 किमी/घंटा (मैक 2.8) होगी. परियोजना प्रारंभिक चरण में है, लेकिन सेना की रुचि इसे तेजी से आगे बढ़ा सकती है. ये मिसाइल इंडियन आर्मी के पावर को दोगुना कर सकती है.
Brahmos NG Features: ब्रह्मोस भारत की सबसे ताकतवर स्वदेशी मिसाइलों में से के मानी जाती है. इसी मिसाइल के दम पर भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे. यही मिसाइल थी, जिसे चीन के HQ-9 और HQ-16 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम नहीं पकड़ पाए थे. अब इस मिसाइल का एडवांस वर्जन आने वाला है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारतीय सेना के साथ मिलकर अगली पीढ़ी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस-NG के जमीनी वेरिएंट को विकसित करने पर चर्चा कर रहा है.
More Related News
