
'बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय' - वैक्सीनेशन को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर स्मृति ईरानी का पलटवार
NDTV India
राहुल गांधी ने गुरुवार एक मुद्दे पर ट्वीट किया था, जिसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हमलावर हो गईं. राहुल ने एक ट्वीट में वैक्सीनेशन के लिए ऑफलॉइन रजिस्ट्रेशन की वकालत की थी, जिसपर ईरानी ने एक ट्वीट कर बताया कि केंद्र सरकार ने पहले ही राज्यों को ये अनुमति दे दी है.
कोरोनावायरस संकट के मैनेजमेंट और वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. राहुल गांधी ने गुरुवार एक मुद्दे पर ट्वीट किया था, जिसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हमलावर हो गईं. ईरानी अकसर गांधी के ट्वीट और बयानों को लेकर पलटवार करती दिख जाती हैं.











