)
बोइंग 787 में छुपा इलेक्ट्रिक बम? एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक एक्टिव हुई 'रैम टर्बाइन', अब पायलटों ने कह दी ये बात
Zee News
Boeing 787 RAT turbine: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने विमानन सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को पत्र लिखकर देश में चल रहे सभी बोइंग 787 विमानों के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की पूरी जांच और जांच करने की मांग की है.
Boeing 787 RAT turbine: भारत की हवाई सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चिंता खड़ी हो गई है. फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP), जो देश के 5,000 से अधिक कमर्शियल पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है, उसने DGCA से एक बड़ा कदम उठाने को कहा है. यह कदम है भारत में संचालित बोइंग 787 विमानों के पूरे इलेक्ट्रिकल सिस्टम की गहन और व्यापक जांच. हाल ही में अमृतसर से बर्मिंघम जा रहे एयर इंडिया के एक बोइंग 787-8 विमान में लैंडिंग से ठीक पहले, विमान की आपातकालीन टर्बाइन यानी रैम एयर टर्बाइन (RAT), अचानक अपने आप सक्रिय हो गई थी. यह टर्बाइन आमतौर पर इंजन फेल होने जैसी आपात स्थिति में इस्तेमाल की जाती है.
