)
बॉर्डर पर फिर से मॉक ड्रिल, पिछली बार पाकिस्तान का निकला था जनाजा; इस बार क्या...
Zee News
Operation shield: भारत ने एक बार फिर सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है. ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई को कई राज्यों में ब्लैकआउट और सुरक्षा अभ्यास होंगे. हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर तहत, भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.
Operation shield mock drill: देश की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे सीमावर्ती राज्यों में 31 मई को एक बड़ी मॉक ड्रिल होने जा रही है. इस ड्रिल का नाम है 'ऑपरेशन शील्ड'. पिछली बार जब इस तरह की तैयारी हुई थी, तो पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी और उसके आतंकी ठिकानों पर भारत ने करारा प्रहार किया था. अब एक बार फिर से ऐसी एक्सरसाइज होने वाली है, तो सवाल उठता है क्या कोई बड़ा ऑपरेशन आने वाला है? या फिर ये सिर्फ एक अलर्टनेस चेक है?
