
बॉर्डर पर अब नहीं चलेगी Pakistan की चालबाजी, भारत ने तैयार की देसी Anti Drone Gun
Zee News
पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से पिछले काफी समय से ड्रोन (Drone) से किए जा रहे हमले सुरक्षाबलों के लिए चिंता का सबब रहे हैं.
जम्मू: पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से पिछले काफी समय से ड्रोन (Drone) से किए जा रहे हमले सुरक्षाबलों के लिए चिंता का सबब रहे हैं. हालांकि अब सुरक्षाबलों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है. दरअसल भारतीय सेना ने अब पाकिस्तान (Pakistan) की ड्रोन वाली साजिश नाकाम करने के लिए एक नई गन (Anti Drone Gun) तैयार कर ली है. यह गन पाकिस्तान की ओर से भेजे गए किसी भी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने में सक्षम है. इस तकनीक के साथ 3 इंसास राइफल्स को देसी तकनीक के साथ इस तरह जोड़ा गया है कि ट्रिगर दबाने ने पर एक साथ तीनों गन अपने टारगेट पर फायर कर सकती हैं.More Related News
