
बैंक ने दिया विज्ञापन, 'इस वेकेंसी के लिए 2021 बैच के न करें आवेदन'; विवाद बढ़ा तो दी सफाई
Zee News
एक प्राइवेट बैंक (Private Bank) का विज्ञापन इन दिनों बेहद चर्चा में है. बैंक ने ब्रांच सेल्स ऑफिसर के लिए विज्ञापन निकाला और लिखा, '2021 बैच के छात्र इस वेकेंसी के लिए पात्र नहीं हैं.' जब विवाद बढ़ा तो बैंक ने स्पष्ट किया कि जॉब के लिए दिए गए विज्ञापन में गलती हुई है.
चेन्नई: एक प्राइवेट बैंक (Private Bank) का विज्ञापन इन दिनों बेहद चर्चा में है. बैंक ने ब्रांच सेल्स ऑफिसर के लिए विज्ञापन निकाला और लिखा, '2021 बैच के छात्र इस वेकेंसी के लिए पात्र नहीं हैं.' जब विवाद बढ़ा तो बैंक ने स्पष्ट किया कि जॉब के लिए दिए गए विज्ञापन में गलती हुई है. 2021 बैच के छात्र भी इंटरव्यू दे सकते हैं. ऐसे समय में जब 2021 में कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन पढा़ई हुई है और बिना एग्जाम के पास किए गए हैं बैंक के विज्ञापन की काफी आलोचना हुई. जो छात्र अपने करियर की संभावनाओं के बारे में चिंतित हैं, एक प्राइवेट बैंक के ऐसे विज्ञापन ने निश्चित तौर पर उन्हें निराश किया होगा. मदुरै में हुए इस वॉक-इन इंटरव्यू के लिए ग्रेजुएट्स (28 वर्ष से कम उम्र) के लोगों को आमंत्रित किया गया था.More Related News
