
बैंक ग्राहकों की कटेंगी जेबें, एक माह में फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन के बाद अब देना होगा इतना शुल्क
Zee News
एक रिपोर्ट के मुताबिक, निजी बैंक और एटीएम ऑपरेटर्स तवील अरसे से एटीएम इंटरचेंज फीस को 15 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये करने का मुतालबा कर रहे थे, जिसे आरबीआई ने मंजूरी दे दी है.
नई दिल्लीः बैंकों से एटीएम ट्रांजेक्शन के लिए अब आपको अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक ने जुमेरात को एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में तब्दीली करने की बैंकों को इजाज़त दे दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, निजी बैंक और एटीएम ऑपरेटर्स तवील अरसे से एटीएम इंटरचेंज फीस को 15 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये करने का मुतालबा कर रहे थे. एटीएम इंटरचेंज चार्ज वह रकम होती है जब कोई बैंक कस्टमर्स अपने बैंक के बजाए किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालता है और इस सर्विस के बदले में उसका बैंक उससे फीस वसूल करता है. बैंक अपने ग्राहकों से इस सर्विस के लिए जार्च इसलिए लेता चूंकि उसे दूसरे बैंकों को इस सहूलत के लिए पैसे देने होते हैं.More Related News
