
बैंकों के कुल फंसे कर्ज पर RBI का बड़ा बयान- सात सालों में सबसे कम
Zee News
बैंकों का सकल एनपीए यानी कुल फंसा कर्ज पांच प्रतिशत पर आ गया है, जो सात साल में सबसे कम है. आरबीआई ने ये जानकारी साझा की है.
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि बैंकों का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज सात वर्षों के निचले स्तर पांच प्रतिशत पर आ गया है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक व्यवस्था मजबूत बनी हुई है और उनके पास पर्याप्त पूंजी है.
मजबूत बनी हुई है बैंक व्यवस्था- आरबीआई आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) के 26वें अंक में यह भी कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर मंदी के जोखिम के साथ विपरीत हालात का सामना कर रही है. कई झटकों के चलते वित्तीय स्थिति सख्त हो गई है और वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है.
More Related News
