
बेरोजगार बेटे को काम करने को कहती थी मां, गुस्से में पीट-पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत
Zee News
धमतरी में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. मां का दोष बस इतना था कि वह उसे घूमने-फिरने की बजाय उसे काम काज पर ध्यान देने को कहती थी.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. मां का दोष बस इतना था कि वह उसे घूमने-फिरने की बजाय उसे काम काज पर ध्यान देने को कहती थी. दैनिक पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक आरोपी बेटे ने अपनी मां को कमरे बंद कर लात-घूसों मार-मारकर अधमरा कर दिया. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला जिले की करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है. आरोपी का परिवार गरीबी से जूझ रहा था. आरोपी मानव निषाद (26) काम करने की बजाया केवल घूमने फिरने में ही खुश रहता था. घर की हालत देखकर उसकी 50 वर्षीय मां यशोदा निषाद उसे काम करने के लिए कहा करती थी. 4 सितंबर को भी यशोदा ने उसे घूमने के लिए मना किया और काम कपने को कहा. इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी.More Related News
