
बेरहमी: 10 साल के मासूम को साइकिल चोरी के शक में पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा
Zee News
बाराबंकी एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां चोरी के शक में एक 10 वर्षीय बच्चे को खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया. उस पर साइकिल चोरी का आरोप था. गांव वालों ने मासूम की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को भी नहीं सौंपा.
बाराबंकी: बाराबंकी एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां चोरी के शक में एक 10 वर्षीय बच्चे को खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया. उस पर साइकिल चोरी का आरोप था. गांव वालों ने मासूम की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को भी नहीं सौंपा. मामले की जांच चल रही है. दरअसल, मामला कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम खजूरी चौराहे का है. यहां से एक साइकिल चोरी हो गई. इस चोरी का शक आस-पास मौजूद लोगों ने 10 वर्षीय बच्चों को पकड़ लिया. उसे पहले खूब थप्पड़ जड़े. इसके बाद पास में खंभे से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की गई.More Related News
