
बेटे की UPSC की तैयारी के लिए अपनी किडनी तक बेचने को तैयार थे पिता, मिलिए IPS अफसर इंद्रजीत महथा से
Zee News
IPS इंद्रजीत महथा की सक्सेस स्टोरी. पिता का बलिदान और इंद्रजीत की कड़ी मेहनत ने आखिरकार सपनों को हकीकत में बदल ही दिया.
नई दिल्ली: पिता को एक परिवार के स्तंभ समान माना जाता है. पिता के होने से ही घर-परिवार की संचालन होता है. पिता परिवार को शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय सहित हर तरह से सुरक्षा प्रदान करते हैं. एक पिता अपने बच्चों के विकास के लिए कुछ भी कर सकता है. वहीं हर बच्चा अपने पिता का नाम रोशन करना चाहता है. आज हम आपको एक ऐसे पिता के बारे में बताएंगे जो अपने बेटे की पढ़ाई के लिए अपनी किडनी बेचने को तैयार था. बदले में उनके बेटे ने आईपीएस अधिकारी बनकर उन्हें गौरवान्वित किया.
IPS इंद्रजीत महथा (IPS Indrajeet Mahatha) का जन्म झारखंड के बोकारो जिले के एक छोटे से गांव में एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था. इंद्रजीत जब पांचवीं क्लास में थे तभी उन्होंने अफसर बनने का सपना अपनी आंखों में सजा लिया था. इंद्रजीत कहते हैं कि उन्होंने एक अधिकारी बनने का फैसला तब किया था जब उनके एक टीचर ने फिफ्थ क्लास में जिला प्रशासन के बारे में कोई चैप्टर पढ़ाया था.
