
बेटी ने Drink & Drive से रोका तो भड़क उठी मां, दे डाली ये खौफनाक सजा; Police ने बचाई जान
Zee News
अमेरिका में शराब के नशे में एक मां अपनी ही बेटी की जान लेने पर उतारू हो गई. आरोपी कार से बेटी को काफी दूर तक घसीटती रही और फिर उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वॉशिंगटन: ड्रिंक एंड ड्राइव (Drink & Drive) भले ही कानून के तहत अपराध हो, लेकिन लोग इससे बाज नहीं आते. चिंता की बात ये है कि ऐसे लोगों को अपनी गलती का अहसास भी नहीं होता और टोके जाने पर आगबबूला हो जाते हैं. अमेरिका (America) में भी एक ऐसा मामले सामने आया है, जहां शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकने पर एक मां ने अपनी बेटी को खौफनाक सजा दे डाली. इतना ही नहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी उससे भी भिड़ गई.
'बिजनेस इनसाइडर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका (America) के कैलिफॉर्निया की है. एरिन ग्रेसिया (Erin Gracia) शराब के नशे में थीं और ड्राइव (Drive) करना चाहती थीं. जब आठ साल की बेटी (Daughter) ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो वह गुस्से में आ गईं और तुरंत गाड़ी स्टार्ट कर बढ़ा दी. इस दौरान उनकी बेटी कार से उतरने के दौरान लड़खड़ा गई और उसका हाथ गाड़ी में फंस गया.
