
बेटी ने 3 महीने तक मां की लाश को आलमारी में बंद रखा, चाकुओं से गोदकर हुई हत्या
Zee News
एक दिल दहला देने वाली घटना में एक 23 वर्षीय महिला अपनी विधवा मां के शव के साथ रह रही थी. शव को प्लास्टिक की चादर में लपेटा गया था और लगभग तीन महीने तक अलमारी में छिपाकर रखा गया.
नई दिल्लीः एक दिल दहला देने वाली घटना में एक 23 वर्षीय महिला अपनी विधवा मां के शव के साथ रह रही थी. शव को प्लास्टिक की चादर में लपेटा गया था और लगभग तीन महीने तक अलमारी में छिपाकर रखा गया. घटना का पता मंगलवार देर रात तब चला जब कलाचौकी पुलिस 55 वर्षीय विधवा वीना प्रकाश जैन की 'गुमशुदगी' की शिकायत की जांच कर रही थी, जिसे उसके भाई के परिवार ने दर्ज कराया था.
चाकू से किया गया था वार जैसे ही पुलिस टीम लालबाग इलाके में पेरू कंपाउंड में उनके घर पहुंची, महिला ने शुरू में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और पहले उसने अपने चचेरे भाई को भी बाहर कर दिया जो अपनी चाची (मृतक) के बारे में पूछताछ करने आया था. पुलिस ने कहा कि, वीणा प्रकाश जैन पर चाकू से वार किए गए थे, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हाथ और पैर काट दिए गए और एक फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच के लिए पूरे फ्लैट का दौरा किया. शव को अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया.
