
बेटा बन रहा है कर्नाटक का मुख्यमंत्री, पिता के ऐतिहासिक केस की हो रही है चर्चा
Zee News
Basavaraj Bommai new Karnataka CM: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई के पुत्र हैं. एस आर बोम्मई का नाम भारतीय राजनीति, सियासी गलियारों, वकालत और राजनीति शास्त्र की शिक्षा हासिल करने वालों के लिए कोई अनजाना नहीं है.
बेंगलुरु: Basavaraj Bommai new Karnataka CM: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा की जगह राज्य के नए सीएम का ऐलान कर दिया. येदियुरप्पा सरकार में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे बसवराज बोम्मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान कर दिया गया. सुबह 11 बजे शपथ लेंगे बोम्मई बुधवार को सुबह 11 बजे बसवराज बोम्मई के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उनका नाम भारतीय राजनीति की उन चुनंदा पिता-पुत्र को जोड़ियों में शुमार हो जाएगा जिन्हें मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ.More Related News
