
बेकाबू हुई Corona की रफ्तार, एक दिन में सामने आए 4 Lakh के आसपास मामले, 3501 लोगों की हुई मौत
Zee News
देश में कोरोना (Coronavirus) पूरी तरह से बेकाबू हो गया है. हर रोज सामने आने वाले नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 386,888 मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,87,54,984 हो गई है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) पूरी तरह से बेकाबू हो गया है. हर रोज सामने आने वाले नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 386,888 मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,87,54,984 हो गई है. पिछले कुछ दिनों से स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. सरकार कोरोना से मुकाबले के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है, लेकिन टीकों की कमी से यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है. मौत के आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार को 3501 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई. इसके साथ ही घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,08,313 पहुंच गई है. हालांकि, बुधवार के आंकड़ों से यदि तुलना करें तो गुरुवार को थोड़ी राहत दिखाई दी. बुधवार को 24 घंटे के दौरान 3647 मौतें दर्ज की गई थीं और गुरुवार यह आंकड़ा घटकर 3501 पर आ गया.More Related News
