
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैब ड्राइवर ने की आत्महत्या, टैक्सी सेवा ठप
Zee News
कैब ड्राइवर प्रताप वित्तीय संकट से जूझ रहा था जिससे वह डिप्रेशन में था. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट रेस्क्यू टीम ने प्रताप को अस्पताल पहुंचाया लेकिन आधी रात को उसने दम तोड़ दिया.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) पर टैक्सी सर्विस बुधवार को बाधित रही. दरअसल, एयरपोर्ट कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी उसकी मंगलवार रात मौत हो गई. इसके विरोध में बुधवार को टैक्सी ड्राइवरों ने टैक्सी नहीं चलाई. कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (Karnataka State Tourism Development Corporation) की एयरपोर्ट टैक्सी सर्विस (Airport Taxi Service) में काम करने वाले एक ड्राइवर ने मंगलवार को कथित तौर पर अपनी कैब के अंदर ही खुद को आग लगा ली थी. 34 वर्षीय ड्राइवर का नाम प्रताप था और वह रामनगर का निवासी था.More Related News
