
बूढ़ी हो रही है चीन की आबादी, हुकूमत ने दी अब तीन बच्चे पैदा करने की छूट,बदलेगी Population Policy
Zee News
चीन में नौजवानों को शादी और खानदानी वैल्यूज की तालीम देने की मुहिम चलाई जाएगी. इसके साथ ही बच्चों की परवरिश, पैदाईश से जुड़ी बीमा सर्विस और खानदान बढ़ाने वाले दीगर कदम भी उठाए जाएंगे
बिजिंग: चीन की आबादी में बढ़ती बुजुर्गों की तादाद की वजह से चीनी हुकूमत ने अपनी जनसंख्या पालिसी में तब्दीली करने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब यहां एक कपल तीन बच्चे पैदा कर सकते हैं. चीनी मीडिया के मुताबिक इस फैसले का ऐलान राष्ट्रपति शी जनिपिंग की सदारत में हुई एक बैठक के बाद सोमवार को किया गया. बैठक में कहा गया कि मुल्क में बच्चे पैदा करने से जुड़ी पालिसियों में और सुधार किया जाएगा. खानदान को तीन बच्चे पैदा करने की छूट देने वाले मंसूबों को इजाफी उपायों के साथ पेश किया जाएगा. दीगर इकदामात के तौर पर मुलाजमीन के रिटायरमेंट की उम्र को भी कम किया जाएगा. वहीं नौजवानों को शादी और खानदानी कदरों की तालीम देने की मुहिम चलाई जाएगी. बच्चों की परवरिश से जुड़ी खिदमात, जचगी छुट्टियां और बच्चों के पैदाईश से जुड़ी बीमा सर्विस में भी तरमीम किया जाएगा. कम हो रही आबादी दरअसल चीन की आबादी गुजिश्ता एक दहाई में काफी धीमी रफ्तार से बढ़ी है. बीते दस साल में आबादी में औसत सालाना इजाफे की सरह 0.53 फीसदी रही, जबकि यही दर 2000 से 2010 के बीच 0.57 फीसदी की दर से नीचे थी. इसके बाद चीन के पापुलेशन माहिरीन ने मुल्क की आबादी बढ़ने की इतनी कम दर पर तशवीश जताई थी. बाद में सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ा कि वह खानदान को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए उन्हें रागिब करें.More Related News
