
बुजुर्ग की पिटाई मामला: HC के ट्विटर MD को राहत वाले फैसले को SC में चैलेंज करेगी पुलिस
Zee News
इसके अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आज गाजियाबाद पुलिस सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर की हिमायत में फैसला दिया था.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोनी के बुजुर्ग पिटाई मामले में जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. मामले में सभी मुल्जिमों पर रासुका (NSA) लगाने का अमल शुरू हो चुका है. बता दें कि, बुजुर्ग की पिटाई के मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश की गई थी, साथ ही माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई थी. इसके अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आज गाजियाबाद पुलिस सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर की हिमायत में फैसला दिया था. फैसले में कहा गया था कि गाजियाबाद पुलिस, ट्विटर के एमडी से बात कर वर्चुअल बयान दर्ज करे. इसी को लेकर पुलिस आज सुप्रीम कोर्ट में जाएगी.More Related News
