
बीमा पॉलिसी बेचने या रिन्यू के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नोएडा पुलिस ने दबोचा
NDTV India
Noida Police ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर बीमा पॉलिसी बेचने और लैप्स पॉलिसी को रिन्यू व प्री-मैच्यो कर भारी धनराशि देने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. फर्जी कॉल सेंटर में PNB Metlife के नाम से धोखाधड़ी कर पॉलिसी बेचने और ठगी करने का धंधा चल रहा था
गौतमबुद्द नगर पुलिस कमिश्नरी ने बीमा पॉलिसी बेचने या रिन्यू के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने और लैप्स पॉलिसी को रिन्यू और प्री मैच्योर बंद कर भारी धनराशि देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. नोएडा पुलिस थाना फेस-3 की टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 09 सीपीयू., 25 मोबाइल, 11 बेस फोन (सिम वाले) , 11 सिम कार्ड, 01 मोहर, 50 डायरी/नोट पेड/रजिस्टर व पॉलिसी से संबंधित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












