
बीमार बहन की मदद के लिए गई नाबालिग से गैंगरेप, चंदा मांगने के बाहने बनाया शिकार
Zee News
रायसेन की रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग से 3 लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया. नाबालिग अपनी बहन और जीजा के घर भोपाल आई थी. जहां आरोपियों ने उसे अपना शिकार बनाया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.
प्रमोद शर्मा/भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां रायसेन की रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग से 3 लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया. नाबालिग अपनी बहन और जीजा के घर भोपाल आई थी. जहां आरोपियों ने उसे अपना शिकार बनाया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.
मामला गुनगा थाना क्षेत्र का है,एएसपी दिनेश कौशल ने बताया लड़की रायसेन की रहने वाली है और कुछ दिन के लिए अपनी बहन के ससुराल आई थी. जहां 12 सितंबर की रात वह घर में अकेली थी, तभी जीजा का पड़ोसी शैतान सिंह लोधी अपने दो साथियों के साथ गणेशोत्सव का चंदा मांगने के लिए आया. उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया, चंदा मांगने पर लड़की ने बताया कि जीजा-दीदी अस्पताल में हैं. यह सुनते ही आरोपी जबरन घर में घुस गए.
