
बीते 24 घंटों में देश में आए कोरोना के नए मामलों में से 85% छह राज्यों से : स्वास्थ्य मंत्रालय
NDTV India
Covid-19 Pandemic: मंत्रालय के अनुसार, नए मामलों में सबसे अधिक 13,659 मामले (देश में कुल मामलों का करीब 60 प्रतिशत) महाराष्ट्र से हैं. इसके बाद केरल (2,475) और पंजाब (1,393) से मामले सामने आए हैं.आठ राज्यों - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में नए मामलों में वृद्धि हो रही है.
Corona cases updates: महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोविड-19 के ज्यादा मामले (New corona cases) आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85.91 फीसदी की रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,854 मामले (New corona cases In India) आए, मंत्रालय के अनुसार, नए मामलों में सबसे अधिक 13,659 मामले (देश में कुल मामलों का करीब 60 प्रतिशत) महाराष्ट्र से हैं. इसके बाद केरल (2,475) और पंजाब (1,393) से मामले सामने आए हैं.आठ राज्यों - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में नए मामलों में वृद्धि हो रही है. भारत में वर्तमान में 1,89,226 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है.











