
बीज और खाद की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानिए किसको होगा फायदा?
NDTV India
किसान अखिलेश मारन के मुताबिक, ऑनलाइन से फायदा है कि घर पर पहुंच जाएगा लेकिन खराब क्वॉलिटी का आ गया तो बदलेंगे कैसे अभी सरकार का नियंत्रण है लेकिन कंपनी करेगी तो अपने हिसाब से रेट करेगी. खाद-बीज के ऑनलाइन बाजा़र से दुकान वाले भी घबराए हुए हैं
ऐमजॉन इंडिया ने खाद, बीज, कृषि उपकरण जैसे खेती-किसानी से जुड़े उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री शुरू की है. गुरुवार को खुद कृषि मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एमेजॉन के इस किसान स्टोर का उद्घाटन किया. एक तरफ देश में किसान तीन कानूनों को खत्म करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ खुद कृषि मंत्री एक विदेशी रिटेल चेन पर खाद-बीज जैसे जरूरी सामान की बिक्री के लिए स्टोर की शुरुआत कर रहे हैं. लेकिन इस फैसले पर किसान और दुकानदारों की क्या प्रतिक्रिया है देखिये ...More Related News













