
बीजेपी ने भवानीपुर सीट से किया उम्मीदवार का ऐलान, सीएम ममता बनर्जी को मिलेगी टक्कर
Zee News
पश्चिम बंगाल में विधान सभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भवानीपुर सीट से एडवोकेट प्रियंका टिबरीवाल चुनाव लड़ेंगी. वो सीएम ममता बनर्जी को चुनौती देंगी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधान सभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भवानीपुर सीट से एडवोकेट प्रियंका टिबरीवाल चुनाव लड़ेंगी. वो सीएम ममता बनर्जी को चुनौती देंगी. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी भी भवानीपुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. बीजेपी ने उनको कड़ी टक्कर देने का प्लान बना लिया है. जान लें कि बीजेपी ने भवानीपुर सीट के अलावा अन्य दो सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. समसेरगंज विधान सभा सीट से मिलन घोष बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और वहीं जंगीपुर विधान सभा सीट से सुजीत दास चुनावी मैदान में होंगे.More Related News
