
बीजेपी नेता ने बताया राहुल गांधी क्यों नहीं बन सकते सावरकर, गिनाई ये कमियां
Zee News
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'मेरा नाम गांधी है, सावरकर नहीं' टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी भी सावरकर नहीं हो सकते क्योंकि सावरकर होने की शर्त देशभक्त होना और अखंड सनातन भारत में अटूट विश्वास होना है.
जयपुरः भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'मेरा नाम गांधी है, सावरकर नहीं' टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी भी सावरकर नहीं हो सकते क्योंकि सावरकर होने की शर्त देशभक्त होना और अखंड सनातन भारत में अटूट विश्वास होना है. मिश्रा ने कहा कि 'गांधी' उपनाम उनका (राहुल गांधी) नहीं है. मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) कभी बड़े-बड़े बंगलों में रहकर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था और आज समय आ गया है जब भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है और वे बंगला खो रहे हैं.
