
बीजेपी नेता की बेटी की मुस्लिम युवक से होने वाली थी शादी, विरोध के चलते हुई रद्द
Zee News
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता व उत्तराखंड के पौड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की पुत्री का 28 मई को एक मुसलमान युवक के साथ तय विवाह का कार्यक्रम रद्द हो गया है. मीडियाकर्मियों से यहां बातचीत में पूर्व विधायक बेनाम ने कहा कि बेटी की खुशी के लिए वह मुसलमान युवक के साथ उसका विवाह कराने को राजी हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया तथा स्थानीय स्तर पर इसे लेकर हुई प्रतिक्रिया के मद्देनजर फिलहाल तय विवाह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता व उत्तराखंड के पौड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की पुत्री का 28 मई को एक मुसलमान युवक के साथ तय विवाह का कार्यक्रम रद्द हो गया है. मीडियाकर्मियों से यहां बातचीत में पूर्व विधायक बेनाम ने कहा कि बेटी की खुशी के लिए वह मुसलमान युवक के साथ उसका विवाह कराने को राजी हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया तथा स्थानीय स्तर पर इसे लेकर हुई प्रतिक्रिया के मद्देनजर फिलहाल तय विवाह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.
