
बीजेपी के 'फर्क साफ' सीरीज के नए पोस्टर को देखकर बौखलाईं मायावती, कही ये बात
Zee News
बीजेपी ने ने ‘फर्क साफ है’ सीरीज के तहत एक नया पोस्टर जारी किया था. इस पोस्टर में सपा और बसपा दोनों पर ही निशाना साधा गया था. इसी पोस्टर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर हमला बोला है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं. इसके साथ ही शुरू हो गया है आरोप और प्रत्यारोप का दौर. बीजेपी ने ने ‘फर्क साफ है’ सीरीज के तहत एक नया पोस्टर जारी किया था. इस पोस्टर में सपा और बसपा दोनों पर ही निशाना साधा गया था. इसी पोस्टर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर हमला बोला है. 1.बीजेपी द्वारा ट्विटर पर फर्क साफ है पोस्टर में बीएसपी पर बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के बजाय जातिवादी सम्मेलन करने में व्यस्त टिप्पणी घोर अनुचित व इनकी बौखलाहट व जातिवादी सोच का प्रतीक।यूपी के सीएम द्वारा बाढ़ क्षेत्र का दौरा जनता पर एहसान नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी जबकि राहत गायब। 2. इसी प्रकार, बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की यूपी के जिलों-जिलों में अपार सफलता से बौखला कर पहले इसे रोकने का सरकारी प्रयास और अब इसे ’जातिवादी सम्मेलन’ कहना बीजेपी की गलत सोच व समझ को ही प्रदर्शित करता है, यह अति-निन्दनीय। भइया! यूपी कर्मयोगी के साथ है सत्ताभोगियों के नहीं... — Mayawati (@Mayawati) — Mayawati (@Mayawati) जीतेगा विकास, जीतेगा यूपीMore Related News
