
बीजपी सांसद वरुण गांधी ने लिखा CM Yogi को पत्र, गन्ने के रेट को लेकर कही ये बात
Zee News
बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने यूपी के सीएम योगी को पत्र लिखा है. उन्होंने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है. रविवार को ही यूपी सीएम ने 25 रूपये प्रति क्विंटल गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान किया था.
पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत (Pilibhit) से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने के संबंध में पत्र लिखा है. उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए. इससे पहले वरुण गांधी ने 12 सितंबर को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग कर चुके है. रविवार को ही यूपी सीएम ने 25 रूपये प्रति क्विंटल गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान किया था. उत्तर प्रदेश में आगामी पेराई सत्र में गन्ने का रेट ₹350/क्विंटल घोषित करने के लिए योगी जी का आभार।
मेरा निवेदन है कि कृपया इस पर पुनर्विचार कर बढ़ती लागत व महंगाई के अनुरूप ₹400 का रेट घोषित करें या सरकार की ओर से ₹50/क्विंटल का बोनस घोषित रेट के ऊपर अलग से देने की कृपा करें।
