
बीएचयू में ब्लैक फंगस से 3 मरीजों की मौत, अब तक 62 ने गंवाई जान, 136 का इलाज जारी
Zee News
बीएचयू में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. बीते दो दिनों में मरीजों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. लेकिन पहले से यहां पर भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई है.
वाराणसी: देश में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस (covid 19 and Black Fungus) का संक्रमण लोगों के डर को और बढ़ा रहा है. ब्लैक फंगस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है. बीएचयू हॉस्पिटल में पिछले दो दिनों में ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं मिला, लेकिन तीन मरीजों की मौत हो गई है. अब तक ब्लैक फंगस के कुल 219 मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 62 मरीजों की मौत हो चुकी है.More Related News
