
बिहार: 300 के चक्कर में चुकाने पड़े 3 लाख, जानें क्या है पूरा मामला
Zee News
लुटेरों की बात में आकर जैसे ही किसान झुककर 100-100 के तीन नोट उठाने लगा, लुटेरे उसका तीन लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए.
Patna: बिहार में एक किसान को 300 रुपए का लालच करना भारी पड़ गया. इस लोभ के चलते उसे 300 की जगह 3 लाख रुपए का हर्जाना भरना पड़ा. जानकारी के अनुसार, मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भुतनाथ इलाके का है. यहां दिन दहाड़े कुछ लुटेरे एक किसान से 3 लाख की लूट कर फरार हो गए. वहीं, लूट की सारी वारदात पास लगे CCTV में कैद हो गई, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस CCTV के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है.More Related News
