
बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी का छलका दर्द, कहा- BJP की ज्यादा सीटों के बावजूद नीतीश का है नेतृत्व
Zee News
औरंगाबाद में आयोजित BJP की एक बैठक में शामिल हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का दर्द छलका है. उन्होंने गठबंधन की सरकार की मजबूरियां गिनाईं.
औरंगाबाद: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में 'बडे भाई' की भूमिका में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राज्य के मंत्री सम्राट चौधरी के बयान ने जेडीयू-बीजेपी के संबंधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है, गठबंधन में काम करना चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार में बहुत कुछ सहना भी पड़ता है. | Bihar Minister & BJP leader Samrat Chaudhary says in Aurangabad, "We have a coalition govt, it's not our independent govt...It is very challenging for us to work in Bihar as 4 ideologies are working together. In such a situation, we've to tolerate many things." (01.08) बिहार के औरंगाबद में रविवार को पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश हो वहां हमारा नेतृत्व है. झारखंड में भी जब सरकार थी तब नेतृत्व था, लेकिन बिहार में हम गठबंधन में हैं. जब आपका नेतृत्व होता है तो बहुत काम आसान हो जाता है. यहां स्वतंत्र सरकार नहीं है. यहां गठबंधन में काम करना आसान नहीं होता. यहां काम करना चुनौतीपूर्ण भरा है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में हम लोगों के लिए काम करना बहुत चैलेंजिंग है. — ANI (@ANI)More Related News
