
बिहार: सनकी पति ने गर्भवती पत्नी और बच्चों की ली जान, जानें पूरा मामला
Zee News
हत्या की पुष्टी करते हुए भभुआ थाना प्रभारी ने बताया कि ललालबाबू ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की कुदाल से काट कर निर्मम हत्या कर दी.
Kaimur: बिहार के कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में एक सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी, बेटे और बेटी की कुदाल से काट कर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, घटना देर रात्री 12 बजे की है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ पुलिस ने आरोपी लालबाबू को गिरफ्तार कर मृतक पत्नी व बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या की पुष्टी करते हुए भभुआ थाना प्रभारी ने बताया कि ललालबाबू ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की कुदाल से काट कर निर्मम हत्या कर दी.More Related News
