
बिहार में 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, व्यापार के लिए दी गई अतिरिक्त छूट
NDTV India
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
बिहार में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है. सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें. बता दें कि बिहार में लॉकडाउन की अवधि 1 जून को समाप्त हो रही थी, जिसे अब एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में सोमवार को कोरोना से 52 लोगों की मौत हुई थी, जिससे मरने वालों की संख्या 5104 हो गई और नए मामले 1475 आए थे.












