
बिहार में बालू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, कुल 41 अधिकारियों पर गिरी गाज
Zee News
Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं के खिलाफ राज्य के कई जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. यही वजह है कि बालू माफियाओं (Illegal Mining of Sand in Bihar) से सांठगांठ रखने वाले पांच सरकारी अधिकारियों पर अबतक केस दर्ज हो चुका है.
Patna: बिहार में बालू माफियाओं के खिलाफ राज्य के कई जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. यही वजह है कि बालू माफियाओं (Illegal Mining of Sand in Bihar) से सांठगांठ रखने वाले पांच सरकारी अधिकारियों पर अबतक केस दर्ज हो चुका है. इसके अलावा कई को निलंबित किया गया है.
जानकारी के अनुसार, राज्य के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे, सुनील कुमार सिंह, एसडीपीओ तनवीर अहमद, विनोद कुमार, पंकज रावत समेत कई अधिकारियों पर बालू माफियाओं के साथ सांठगांठ होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, इन अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामले में इओयू (Economic Offences Unit) ने केस दर्ज किया है.
