
बिहार में अपराधी मस्त, पुलिस पस्त! सरेआम 2 को गोलियों से भूना
Zee News
Bihar Crime News: हरदिया पंचायत सरपंच अंजू देवी के पति चंद्र प्रकाश पटेल की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी.
Motihari: मोतिहारी में 12 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो गोली बारी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों घटना नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह की है. पहली घटना नगर थाना के मजूराहा रोड स्थित सदर डीएसपी आवास से चंद कदम की दूरी की है. यहां हरदिया पंचायत सरपंच अंजू देवी के पति चंद्र प्रकाश पटेल की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना उस वक्त घटी जब चंद्रप्रकाश अपनी बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने डीएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए. वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने सुबह कचहरी चौक पर शव को रख कर घंटों सड़क जाम किया, पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की बात किए जाने के बाद सड़क जाम खत्म हुआ.More Related News
