
बिहार में अपराधी बेखौफ! दिनदहाड़े दवा व्यवसाई को मारी गोली
Zee News
Bihar Crime News: घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां दवा व्यवसाई रजनीश की मौत हो गई और दूसरे घायल युवक का अभी भी इलाज चल रहा है.
Patna: पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविंद मित्रा रोड पर दिनदहाड़े बेखौफ अपरधियों ने दवा व्यवसाय समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है. जहां दवा व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोबिन्द मित्रा रोड इलाके का है. यहां दवा खरीदारी करने हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है. उस भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां दवा व्यवसाई रजनीश की मौत हो गई और दूसरे घायल युवक का अभी भी इलाज चल रहा है. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. धराधर दुकानों के शटर गिर गए.More Related News
