
बिहार उप चुनाव: तेजस्वी का रास्ता रोक पाएंगे कन्हैया? कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Zee News
Bihar By-Poll 2021: बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार एक बार फिर से आमने सामने दिखेंगे. कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को दोनों सीटों के लिए अलग-अलग 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.
पटना: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव (Bihar Assembly Bypoll 2021) को लेकर महागठबंधन (Mahagathbandhan) के दो बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने हैं. ऐसे में दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर की सियासी जंग दिलचस्प हो गई है.
इस बीच आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. आरजेडी की ओर से जहां लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव प्रचार करेंगे. वहीं कांग्रेस ने इनसे मुकाबले के लिए एक भारी भरकम टीम उतार दी है. कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की टीम में बिहार के नेताओं के अलावा हाल ही में कांग्रेस में आए कन्हैया कुमार को शामिल किया गया है. वहीं गुजरात के नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नजर आ रहे हैं.
