
बिहार अनलॉक : बिहार में खुलेंगे 11-12वीं के स्कूल व कॉलेज, रेस्तरां भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे
NDTV India
विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, 11वीं एवं 12वीं तक के विद्यालय 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे.शैक्षणिक संस्थानों के वयस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी.
बिहार सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में नई ढील दी हैं. रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानों को 50% बैठने की क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दे दी है. लेकिन अभी भी सावधानी की जरूरत जताई है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, 11वीं एवं 12वीं तक के विद्यालय 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे.शैक्षणिक संस्थानों के वयस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी.











